,

ITBP की भर्ती देने आया जबलपुर का युवक घायल: 5 किलोमीटर की दौड़ के दौरान गिरा, पैर फ्रैक्चर / Shivpuri News

शिवपुरी: आईटीबीपी में फिजिकल परीक्षा देने आया जबलपुर का युवक फिजिकल परीक्षा की 5 किलोमीटर दौड़ के दौरान गिर गया, जिससे उसका पैर फ्रैक्चर हो गया। युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, शिवपुरी की आईटीबीपी में इस दिनों भर्ती होने के लिए फिजिकल परीक्षा आयोजित की जा रही है। इसी परीक्षा में हिस्सा लेने जबलपुर के कंचनपुर का रहने वाला 25 साल का रतन सिंह पुत्र छोटा लाल जबलपुर से शिवपुरी आया हुआ था। रतन सिंह ने बताया कि बुधवार को उसे 5 किलोमीटर की दौड़ में शामिल होना था। यह दूरी उसे 24 मिनट में तय करनी थी। उसकी दौड़ शुरू होने के बाद कुछ किलोमीटर का चक्कर लगाने के बाद उसका पैर मुड़ गया था, जिससे वह गिर गया। उसे तत्काल आईटीबीपी के जवानों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां डॉक्टर ने उसका पैर फ्रैक्चर बताया है।