,

पचीपुरा डैम से निकली वमनपुरा, गोंदोलीपुरा गाँव की नहर हुई क्षतिग्रस्त, किसानों को नहीं मिल रहा खेती के लिए पानी / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पोहरी तहसील अंतर्गत आने बाले वमनपुरा, गोंदोलीपुरा के सैकड़ों ग्रामीणों ने आज कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में पहुँचकर नहर की सफाई एवं नहर को सही कराने की मांग की हैं.

जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने बताया की हम सभी वमनपुरा, गोंदोलीपुरा तहसील पोहरी के निवासी हैं. ग्राम पचीपुरा डैम से गोंदोलीपुरा एवं वमनपुरा तक निर्मित सिचांई नहर निकली है. जिससे हम किसान कृषि के लिए पानी लेते हैं. लेकिन जो नहर दोनों गाँव से निकली हैं. उस नहर में मिट्टी, पत्थर पडे है एवं नहर क्षतिग्रस्त हो जाने से पानी बर्बाद हो जाता है. जिसके कारण खेती के लिए पानी उपलब्ध नहीं हो पाता हैं.

ग्रामीणों ने कलेक्टर से नहर की सफाई और उसे सही कराने की मांग की हैं जिससे की सभी किसान खेती के लिए पानी ले सकें.