शिवपुरी: जिले के तेंदुआ गांव की पिपरा कॉलोनी में रहने वाले दो भाइयों के मुंह में टमाटर की फसल में छिड़कने वाली दवा चली गई. जिसके कारण दोनों भाई बेहोश हो गए. परिजनों ने तत्काल दोनों भाइयों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया हैं. जहां पर उनका उपचार जारी है.
जानकारी के अनुसार कमलेश आदिवासी ने बताया की सोमबार को मेरा बेटा अरुण आदिवासी पुत्र सियाराम आदिवासी एवं देवर हीरालाल आदिवासी का बेटा इंदुल आदिवासी निवासी पिपरा कॉलोनी थाना तेंदुआ टमाटर की फसल में दवाई छिड़क रहे थे. इसी दौरान फसल में डालने वाली दवाई उन दोनों के मुंह में चली गई. जिसके कारण दोनों बेहोश हो गए. जिन्हे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया. जहां पर उनका उपचार जारी है.
टमाटर की फ़सल में दवाई छिड़क रहे दो भाइयों के मुँह में चली गई दवा, जिला अस्पताल में उपचार जारी / Shivpuri News




