शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के ढकौरा गांव में युवती ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया. जिसके बाद परिजनों ने युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया हैं.
जानकारी के अनुसार जगदीश आदिवासी ने बताया की उसकी 19 वर्षीय बेटी द्रोपति ने रविवार की रात 8 बजे घर पर ही ज़हरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों के द्वारा उसे रात 10 बजे उपचार हेतु शिवपुरी के ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है। वही युवती ने ज़हरीला पदार्थ क्यों खाया इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।






Be First to Comment