शिवपुरी: शहर के देहात थाना क्षेत्र के नीलगर चौराहा क्षेत्र में एक शराब के नशे में धुत कार के ड्राइवर ने तीन लोगों को टक्कर मार दी। इससे गुस्साए लोगों ने पत्थरों से कार के शीशे फोड़ दिए। हालांकि कार का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को हटाया और कार को थाने लाकर खड़ा कर लिया।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार की रात 9 बजे एक अर्टिका कार (MP07ZD3148) के ड्राइवर में कई राहगीरों को टक्कर मार दी थी। हालांकि लोगों को मामूली चोट आई थी। इसके बाद लोगों ने कार का पीछा कर रोक लिया था। यहां कार में ड्राइवर नशे के हाल में मिला था। इससे भड़के लोगों ने कार में तोड़फोड़ कर दी थी। इसी दौरान ड्राइवर मौके से फरार हो गया था। लोगों का कहना था कि ड्राइवर हाथ में बियर की बोतल पकड़कर नशे के हाल में कार चला था। कार में बियर की बोतल और चकना आदि मिला हैं।
बता दें कि सूचना मिलते ही मौके पर देहात पुलिस पहुंच गई थी, लेकिन उन्हें ड्राइवर और कार को पत्थर से फोड़ने वाले नहीं मिले थे। देहात थाना प्रभारी रत्नेश यादव का कहना हैं कि कार के ड्राइवर का पता नहीं लग सका है। कार के नंबर के आधार पर कार मालिक से संपर्क किया जा रहा हैं। संबंधित के सामने आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

बेकाबू कार ने राहगीरों को मारी टक्कर: गुस्साई भीड़ ने कार में पत्थरों से की तोड़फोड़, शराब के नशे में धुत था ड्राइवर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शादी की खुशियां मातम में बदलीं, हादसे में दुल्हन साक्षी जैन की भी मौत / Shivpuri News
- शिवपुरी में खड़ी टाटा नेक्सन कार में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे में पाया काबू / Shivpuri News
- राशन कार्डधारकों को दो-दो माह का एकमुश्त राशन मिलेगा / Shivpuri News
- खेत में खेल रही 12 वर्षीय बालिका को सांप ने काटा, जिला अस्पताल में उपचार जारी / Shivpuri News
- आरटीई के तहत निजी स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश के लिए 28 मार्च तक आवेदन / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment