शिवपुरी: शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र के शांति नगर कॉलोनी में एक किशोर फटाके की चपेट में आ गया. जिसके कारण किशोर के पेट में टांके आए है. जहाँ जिला अस्पताल में किशोर का उपचार जारी हैं.
जानकारी के अनुसार आशु कुशवाह पुत्र मदन कुशवाह उम्र 15 साल निवासी शांति नगर कॉलोनी ने बताया की आज शनिवार की दोपहर 1 बजे वह अपने घर के बाहर खडा हुआ था। जहां गली में पड़ोस चन्नू सोनी का लड़का डिब्बे में रखकर बड़ा फटाखे चला रहा था। जो उसके पेट में आकर लगा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको उपचार हेतु शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टर ने उसके पेट में टांके लगाकर उसका उपचार शुरू कर दिया है।






Be First to Comment