शिवपुरी: शहर में पानी को लेकर हुए झगड़े में एक बाबा को पेड़ पर रस्सी से बांधकर पीटा गया। महिला और उसके बेटों ने बाबा की जटाओं को पकड़कर सरेराह पिटाई कर दी। घटना के दो वीडियो भी सामने आए हैं।
बता दें कि बाबा को पीटने वाले लोग बाबा के परिवार के ही बताए गए हैं। पुलिस ने बाबा की शिकायत पर एनसीआर दर्ज कर मामले जांच शुरू कर दी है। बता दें कि शिवपुरी में पानी की किल्लत के चलते आय दिन विवाद होते रहते हैं।
पानी भरने के लिए बोरवेल पर गया था
जिला अस्पताल में उपचार करा रहे बाबा विजय दास कुशवाह ने बताया कि वह चक्क गांव के मंदिर पर पूजापाठ करता था। कुछ दिन पहले परिवार के कहने पर वह फतेहपुर क्षेत्र की 27 नंबर कोठी के पास रहने लगा। शुक्रवार की सुबह वह पानी भरने के लिए बोरवेल पर गया था।
पानी भरने को लेकर विवाद किया
यहां उसके परिवार का चचेरा भाई ग्यासी कुशवाह, उसकी पत्नी व दो बेटे छिंगा और हीरालाल भी आ गए थे। तभी सभी ने मिलकर पानी भरने को लेकर विवाद किया। बाद में सभी ने मिलकर उसके बाल पकड़कर जमकर मारपीट कर दी। बाद में उसे पेड़ पर रस्सी से बांधकर भी पीटा गया।

पानी को लेकर महिला ने बाबा को बाल पकड़कर मारा, पेड़ पर रस्सी से बांधा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शादी की खुशियां मातम में बदलीं, हादसे में दुल्हन साक्षी जैन की भी मौत / Shivpuri News
- शिवपुरी में खड़ी टाटा नेक्सन कार में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे में पाया काबू / Shivpuri News
- राशन कार्डधारकों को दो-दो माह का एकमुश्त राशन मिलेगा / Shivpuri News
- खेत में खेल रही 12 वर्षीय बालिका को सांप ने काटा, जिला अस्पताल में उपचार जारी / Shivpuri News
- आरटीई के तहत निजी स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश के लिए 28 मार्च तक आवेदन / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment