शिवपुरी: बदरवास में दीपावली का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया। दीपों के इस त्योहार को शिवपुरी जिले के बदरवास तहसील के ग्राम खैराई में अनोखे तरीके से मनाया जाता है। यहां दीपावली के दूसरे दिन मन्नत पूरी होने पर लोग गायों की पूजा करते हैं और उन्हें अपने ऊपर से निकालते हैं।
खैराई गांव में वर्षों से चली आ रही अनोखी व रोमांचक परंपरा का पालन इस बार भी किया गया। इसी क्रम में आज शुक्रवार को यहां गाय पूजा का पर्व मनाया गया। इस अनोखी पूजा के तहत लोग सड़कों में लेट कर अपने ऊपर से गायों को गुजारते है। इससे पहले गायों को विशेष तरह से सजाया जाता है। इस पर्व को मनाने के लिए गांव के अधिकांश लोग भील समुदाय के होते हैं। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान लोगों में उत्साह का माहौल नजर आया।
मन्नत मांगने वाले करते हैं गाय गौरी पूजा
इस परंपरा के तहत मन्नत मांगने वाले युवक पांच दिन तक गांव के बाहर बने हनुमान मंदिर में रहकर पूजा-अर्चना कर उपवास करते हैं। दीपावली के दूसरे दिन पड़वा लगने पर यह युवक अपनी मनोकामना पूरी होने पर गाय की पूजा करते हैं और नारियल, फूल चढ़ाकर भवानी माता की चुनरी के साथ पूरे गांव में घूमते हैं। इसके बाद गायों को लेकर एक सकरी गली में लाइन से लगाकर खड़े हो जाते है। इसके बाद लोग सड़क पर लेट जाते हैं और यह गाय उनके ऊपर से निकलती हैं।

मन्नत पूरी होने पर युवकों ने खुद के ऊपर से निकाली गाय, कई साल से भील समुदाय के लोग कर रहे अनोखी परंपरा का पालन / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शादी की खुशियां मातम में बदलीं, हादसे में दुल्हन साक्षी जैन की भी मौत / Shivpuri News
- शिवपुरी में खड़ी टाटा नेक्सन कार में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे में पाया काबू / Shivpuri News
- राशन कार्डधारकों को दो-दो माह का एकमुश्त राशन मिलेगा / Shivpuri News
- खेत में खेल रही 12 वर्षीय बालिका को सांप ने काटा, जिला अस्पताल में उपचार जारी / Shivpuri News
- आरटीई के तहत निजी स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश के लिए 28 मार्च तक आवेदन / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment