,

10 दिन से लापता बुजुर्ग का शव कुए में मिला, घर से मजदूरी करने निकाला था बुजुर्ग / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोलारस कस्बे से 10 दिन से लापता बुजुर्ग का शव घर कुछ दूरी पर कुआं में गुरुवार की शाम मिला। पुलिस ने शव कुएं निकालकर पोस्टमार्टम कराया है। बता दें 30 अक्टूबर को परिजनों ने बुजुर्ग के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी और 31 अक्टूबर को शव कुएं से बरामद हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, वार्ड 12 राजापुरा का रहने वाला 62 वर्षीय पप्पू उर्फ पन्ना कुशवाहा 20 अक्टूबर को रोज की तरह कोलारस के गुढ़ा रोड पर कृषि फॉर्म पर मजदूरी के लिए निकला था। जब वह शाम को वापस नहीं आया तब परिजनों ने बुजुर्ग की तलाश शुरू कर दी थी। परिवार को बुजुर्ग का कोई भी सुराग हाथ नहीं लगा था। लेकिन परिजनों ने गुमशुदगी की शिकायत थाने में दर्ज नहीं कराई थी। कई दिन गुजर जाने के बाद परिजन 30 अक्टूबर को थाने पहुंचे थे और पुलिस को जानकारी दी थी।

कोलारस पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर बुजुर्ग की तलाश शुरू कर दी थी। बाद 31 अक्टूबर को बुजुर्ग का रामलीला मैदान के पास एक कुएं में पड़ा हुआ मिला। शव कई दिन पुराना बताया गया हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।