Press "Enter" to skip to content

बाइक के पहिए में साड़ी फसने से महिला की मौत: दीपावली मनाने पति और बच्चों के साथ ससुराल जा रही थी / Shivpuri News

शिवपुरी: पोहरी-श्योपुर मार्ग पर गुरुवार देर शाम बाइक से गिरने से 32 साल की महिला की माैत हो गई। वह पति और बच्चों के साथ दीपावली मनाने ससुराल जा रही थी। हाईवे पर साड़ी बाइक के पहिए में फंसी, जिससे वह नीचे गिरी और गंभीर घायल हो गई। जिला अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया।

श्योपुर जिले के कराहर के ससारी का रहने वाला रंजीत परमार गुना में नौकरी करता था। गुरुवार को दीपावली मनाने वह अपने गांव के लिए गुना से निकला था। रंजीत पत्नी अंजली (32) और 6 और 4 साल के दो बेटों के साथ गुना से बस से शिवपुरी पहुंचा।

शिवपुरी से चारों बाइक से गांव के लिए निकले। पोहरी के आगे अंजली की साड़ी बाइक के पहिए में फंस गई, जिससे वह सड़क पर गिर गई। अंजली को पहले पोहरी के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!