Press "Enter" to skip to content

दो बाइकों की आमने-सामने से हुई जोरदार भिड़ंत में दोनों चालकों की दर्दनाक मौत / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के अमोला थाना क्षेत्र के अमोलपठा रोड़ पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत में दोनों चालकों की मौत हो गई। सूचना के बाद अमोला पुलिस करैरा के स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची थी। यहां डॉक्टरों ने दोनों की मौत की पुष्टि की। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक रामपुरा गांव का रहने वाला संजय आदिवासी (25) और राजगढ़ गांव का रहने वाला बलवीर आदिवासी अलग अलग बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। दोनों की बाइक गुरुवार की शाम अमोलपठा रो पर आमने-सामने से टकरा गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के रिम टूट गए। घटना में दोनों बाइक सवारों ने मौके पर दम तोड़ दिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!