शिवपुरी: जिले के अमोला थाना क्षेत्र के सिरसौद गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। शव आज शुक्रवार की सुबह घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मर्ग कायम कर शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।
जानकारी के मुताबिक इंदर लोधी जुए का आदि हो चुका था। वह गुरुवार की सुबह घर से निकला था और रात को दीपावली के पूजन में भी शामिल नहीं हुआ था। बताया गया कि गुरुवार की रात परिवार के सोने के बाद वह घर पहुंचा। यहां सुबह उसका शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला।
परिजनों की माने तो इंदर लोधी ने हालही में तीन लाख की फसल बेची थी। वह तीन लाख रुपए जुए में हार गया था। हारे हुए तीन लाख रुपए की भरपाई करने के लिए इंदर लोधी ने घर के जेबरात गिरबी रख दिए थे। लेकिन वह उन पैसों को भी जुए में हार गया था। इसके बाद डिप्रेशन में आकर इंदर ने गुरुवार की रात अपने घर आकर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।
अमोला थाना प्रभारी राज सिंह चाहर का कहना है कि परिजन ने मृतक को जुए का आदि बताया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जुए की लत के कारण युवक ने लगाई फांसी, फसल के 3 लाख रुपए हारा, गिरवी रखे गहने के पैसे भी गंवाए / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कलेक्टर ने गांव में देखी चारपाई बुनाई की पारंपरिक कला, कारीगर का बढ़ाया हौसला / Shivpuri News
- सतनवाड़ा फिल्टर प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर, मोटर में हुआ सुधार, शहरवासियों को मिल सकेगा पानी / Shivpuri News<br>
- शिवपुरी में स्वच्छता अभियान लगातार जारी, प्लास्टिक जब्ती, चालानी कार्रवाई और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज / Shivpuri News
- ट्रैक्टर चोरी की वारदात नाकाम, गियर फंसने पर 100 मीटर दूर छोड़कर भागे चोर / Shivpuri News
- किसानों की 12 मांगों को लेकर कांग्रेस का आंदोलन 7 मई को, पड़ोरा चौराहे पर प्रदर्शन / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment