,

तेज रफ़्तार कार का कहर: बाइक पर सवार 2 की मौके पर मौत, देव पूजन कर वापस गाँव लौट रहे थे / Shivpuri News

शिवपुरी: गुना-शिवपुरी हाईवे पर दीघोद कट पॉइंट पर कार ने बाइक सवारों को रौंद दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पर सवार दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बदरवास पुलिस केस दर्ज कर फरार कार चालक की तलाश कर रही है।


मृतकों की पहचान अशोकनगर जिले के नई सराय थाना क्षेत्र के रसुल्ला बुजुर्ग गांव के रहने वाला प्रेम नारायण ओझा (65) और ब्रजेश केवट (25) के रूप में हुई है। प्रेम नारायण, ब्रजेश को लेकर बदरवास थाना क्षेत्र के दीघोद गांव दीपावली पर देव के पूजन के लिए गया था। वापसी में गुना-शिवपुरी हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी।