शिवपुरी: शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र के ढीमर मोहल्ला में बुधवार रात 9 बजे एक कच्चे मकान में जोरदार धमाका हुआ। ब्लास्ट के कारण कच्चे मकान की छत में लगे पत्थर के पाट उचटकर दूर जा गिरे, आसपास के मकान भी क्षतिग्रस्त होने की सूचना है।
सूचना पर फिजिकल पुलिस मौके पर पहुंच गई। जानकारी के मुताबिक ढीमर मोहल्ला निवासी बल्लू उर्फ ओमप्रकाश माहौर का परिवार अपने घर में मजदूरी पर पटाखे बनाने का काम करता है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, घर में रखे उन्हीं पटाखों में आग लगने से धमाका हुआ है। हादसे में ओमप्रकाश की 12 साल की बेटी रूपाली घायल हो गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पड़ोसी का मकान हुआ क्षतिग्रस्त
घटना के वक्त मौके पर मौजूद पड़ोसी पूजा माहौर ने बताया कि मैं अपनी दुकान पर थी, तभी अचानक पड़ोसी के घर में ब्लास्ट हो गया। मैंने अपने घर आकर देखा तो मेरा मकान क्षतिग्रस्त हो चुका था। पूजा ने बताया कि पड़ौसी के घर में पटाखे बनाते हैं, संभवत: उनकी पटाखों में ब्लास्ट होने से हादसा हुआ है। इधर जिस घर में धमाका हुआ, उनके परिजनों का कहना कि हमारे घर में उन पटाखों में आग लगी है जो बच्चे जलाने के लिए लाए थे। इन्हीं पटाखों के कारण पांच लीटर का गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया।
फिजिकल थाना प्रभारी नवीन यादव का कहना है कि मौका मुआयना किया है। बताया कि घर में पांच पैकेट बड़े धमाकों के रखे थे, उनमें आग लगी है। हम पड़ताल कर रहे हैं, जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई करेंगे।

घर में रखी आतिशबाजी में ब्लास्ट: पड़ोसियों के मकान भी क्षतिग्रस्त, एक बच्ची घायल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के महिपाल अरोरा को मिला ‘Outstanding School Leader of the Year 2026’ सम्मान / Shivpuri News
- टैक्सी विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक के सिर पर बका से वार सरसों तुलाने पटेवरी पहुंचा था युवक, मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी / Shivpuri News
- घर के बाहर बैठे युवक को सांप ने काटा, जिला अस्पताल में भर्ती, खतरे से बाहर युवक / Shivpuri News
- गौशाला की अव्यवस्थाओं पर आवाज उठाना पड़ा भारी! युवक ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- धमकियां देकर झूठे केस में फंसाने की साजिश / Shivpuri News
- रिपोर्ट वापस लो वरना जान से मार देंगे, घर में घुसकर परिवार पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला, पत्नी के सिर में लगे 7 टांके / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment