,

एसपी ऑफिस के सामने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन: हत्या का मामला दर्ज कराने की मांग, ग्राम गुरिच्छा का मामला / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुरिच्छा में चार लोगों ने युवक को मौत के घाट उतार दिया. जिसकी थाने पर सुनवाई ना होने के चलते परिजन एसपी ऑफिस पहुँचे. जहाँ उन्होंने धरना प्रदर्शन कर आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज कराने की मांग की हैं.

जानकारी के मुताबिक रेखा जाटव पत्नी स्वर्गीय पंकज जाटव ने बताया की 26 अक्टूबर की रात्रि पति के साथ आंगन में सो रहे थी. तभी रात्रि के 2 बजे भीकू जाटव आया और पति को ले गया. जब मैंने पीछा किया तो मुरारी जाटव, विष्णु परिहर निवासी नगरा,  ध्रुव परिहार निवासी नगरा खडे थे और मेरे पति को चारो लोगों ने पकड लिया. और मुझे धमकी दी जिसके बाद मैं घर वापस आ गई.

पति का लोवर गेंत के पास कुए में लटका मिला जिसके बाद पुलिस को सूचना दी पुलिस ने पति की लाश को कुए से बाहर निकाला था. पति का अंतिम संस्कार करने के बाद मैंने सारी बात परिजनों को बताई. और पुलिस को भी बताई लेकिन पुलिस ने उचित कार्रवाई नहीं की हैं.

जिसकी शिकायत लेकर आज महिला एसपी ऑफिस पहुंची जहाँ महिला ने उचित कार्रवाई की मांग की और एसपी ऑफिस के सामने अनिश्चितकालीन हड़ताल का बैनर लगाकर चारों आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज कराने की मांग एसपी से की हैं.