शिवपुरी: शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले नमो नगर के पास एक खेत में बुर्जुग व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। जिसकी सूचना लोगों के द्वारा कोतवाली थाना पुलिस को दी गई। जहां पुलिस ने मृत व्यक्ति के शव को पीएम हाउस के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह 9 बजे लोगों ने खेत में एक बुर्जुग व्यक्ति को डले देखा। जिसके हाथ में नोडल लगी हुई थी। जिसकी सूचना लोगों के द्वारा कोतवाली थाना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने व्यक्ति को चेक किया तो वह मृत अवस्था में मिला। मृत व्यक्ति कौन है फिलहाल इसकी पहचान नहीं हो सकी है। वहीं कोतवाली थाना पुलिस ने मृतक के शव को पीएम हाउस में रखवाकर जांच शुरू कर दी है।
नमो नगर के पास खेत में मिला बुर्जुग व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस / Shivpuri News




