,

पिछोर विधायक प्रीतम लोधी कल खनियांधाना में चलाएंगे स्वच्छता अभियान / Shivpuri News

खनियांधाना शिवकांत सोनी: पिछोर विधायक प्रीतम सिंह लोधी खनियांधाना में कल सुबह 10 बजे पहुंच कर नगर में स्वच्छता अभियान चलाएंगे. पिछोर विधायक के निज सचिव महेश लोधी ने आज खनियाधाना का कार्यक्रम जारी करते हुए बताया है कि पिछोर विधायक प्रीतम सिंह लोधी खनियांधाना सुबह 10 बजे पहुंचकर नगर परिषद के साथ खुद अपने हाथ में झाड़ू पकड़ कर पूरे नगर में स्वच्छता अभियान चलाएंगे और लोगों से अपील करेंगे की नगर को स्वच्छ बनाए रखें आपको बता दें कि पिछोर विधायक प्रीतम सिंह लोधी पिछोर में कुछ दिन पहले स्वच्छता अभियान चलाया था जिसमें अपने हाथ में झाड़ू पड़कर नगर में झाड़ू लगाई थी और बाल्मिक समाज की अनिश्चित कालीन हड़ताल को भी समाप्त करवाया था ऐसे ही आज खनियाधाना नगर में पिछोर विधायक प्रीतम सिंह लोधी नगर में स्वच्छता अभियान नगर परिषद के साथ मिलकर चलाएंगे.