शिवपुरी: जिले के खनियांधाना थाना क्षेत्र में नारियल फोडने गया युवक लापता हो गया हैं. गूडर तालाब की पार पर एक युवक के कपड़े एवं मोबाइल रखा मिला है.
जानकारी के अनुसार उक्त युवक गुडर नयागांव का रहने वाला है. सिद्धांत जाटव पिता किशोरी लाल जाटव निवासी नयागांव गुडर उम्र 26 साल दिनांक 26 अक्टूबर की शाम 4 बजे के करीब अपनी पत्नी से नारियल फोड़ने की कह कर घर से निकला था और जब रात तक युवक घर वापस नहीं पहुंचा तो युवक की पत्नी ने परिजनों को बताया जिसके बाद परिजनों ने आसपास गांव में एवं रिश्तेदारी में युवक का पता किया इसके बाद वह गुडर के तालाब पर जब पहुंचे तो वहां पर युवक के कपड़े एवं मोबाइल गुडर के तालाब के पार पर रखे मिले वही कपड़े से कुछ दूरी पर युवक की चप्पल भी मिली है तत्काल परिजनों ने खनियाधाना थाना प्रभारी को सूचना दी और खनियांधाना थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और रात्रि में ही तलाश की पर युवक नहीं मिला इसके बाद खनियाधाना थाना प्रभारी में शिवपुरी से एसडीईआरएफ की टीम को बुलाया इसके बाद आज सुबह से ही एसडीईआरएफ की टीम युवक को ढूंढने का सर्चिंग अभियान जारी है फिलहाल अभी तक युवक का कोई आता पता नहीं चला पाया है वही परिजनों ने बताया है कि सिद्धांत की शादी 4 वर्ष पहले हुई थी जिसके बच्चे नही थे और शराव पीने का आदि था.





Be First to Comment