प्रतियोगिता की यादें आजीवन स्मृति पटल पर स्थाई रहती हैं: जिपं अध्यक्ष नेहा
खेलों से अनुशासन, एकाग्रता और धैर्य जैसे मानवीय गुणों का विकास होता है: भाजपा जिलाध्यक्ष
शिवपुरी। आप सभी परदेशी हो और आज अपने-अपने घर लौट जाओगे, लेकिन 23 अक्टूबर से आज तक प्रतियोगिता में जीत हार के अलावा यहां अनेक यादें आपने संजोयी होंगी जो आजीवन स्मृति पटल पर स्थाई छाप छोड़ेंगी, यह बात शहर के तात्याटोपे फिजीकल कॉलेज में चल रही 68 वी राज्य स्तरीय हैंडबॉल व योगा प्रतियोगिता के समापन अवसर पर 10 संभागों से आए खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव ने कही। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन और उसमें भी खेलकूद प्रतियोगिताओं की स्मृति, मानवीय गुणों का विकास करने में सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। अगली बार जब आप शिवपुरी आओगे तब तक यहां टाइगर रिजर्व शुरू हो जाएगा और हम वादा करते हैं कि आपको नेशनल पार्क का भ्रमण कराएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने कहा कि खेलों से धैर्य, समर्पण, एकाग्रता और निर्णय क्षमता जैसे गुणों का विकास होता है। प्रतियोगिता में सफलता असफलता चलती रहती है, लेकिन खेल हमें भविष्य के लिए परिपक्व करते हैं। इससे पूर्व जिलाशिक्षा अधिकारी समर सिंह राठौड़ ने स्वागत भाषण दिया जबकि बीईओ मनोज निगम ने पाँच दिन चली इस प्रतियोगिता के व्यवस्थित आयोजन को लेकर प्रतिवेदन का वाचन किया। कार्यक्रम का संचालन बीआरसीसी अंगद सिंह तोमर, हेमलता चौधरी, महेन्द्र उपाध्याय ने किया। जबकि आभार व्यक्त फिजीकल कॉलेज के प्राचार्य जगदीश मकवाना ने किया। 10 संभागों से आए टीमों के जनरल मैनेजरों को अतिथियों ने स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया तो वहीं योगा व हैंडबॉल में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं टीम के खिलाडिय़ों को भी मॉडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रमुख रूप से डीपीसी दफेदार सिंह सिकरवार, जिला क्रीड़ा अधिकारी चंद्रशेखर बेमटे, पूर्व क्रीड़ा अधिकारी महेन्द्र सिंह तोमर, राजेश कम्ठान, प्रचार-प्रसार समिति के भगवती प्रसाद शर्मा, नीरज सरैया, स्नेह सिंह रघुवंशी, जेपी शर्मा, राजू जाट, नेशनल रेफरी यादवेन्द्र सिंह चौधरी, शरद निगम, मनोज खत्री, गयादीन तरेटिया, अजय बाथम आदि मौजूद रहे।
हैंडबॉल बालक वर्ग में ग्वालियर अव्वल
समापन समारोह से ठीक पहले 17 वर्षीय बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला, ग्वालियर व रीवा के मध्य खेला गया जहां ग्वालियर ने 23-16 से बड़ी जीत हासिल की। जबकि तीसरे स्थान के लिए जनजातीय कार्य विभाग ने नर्मदापुरम को 15-11 से हराया। बता दें कि बालिका वर्ग में टीडब्ल्यूडी प्रथम व ग्वालियर संभाग की टीम दूसरे स्थान पर रही है, वहीं योगा में मिनी बालिका व बालक वर्ग में ग्वालियर प्रथम, जूनियर बालक वर्ग में इंदौर प्रथम व बालिका वर्ग में ग्वालियर प्रथम स्थान पर रहा जबकि सीनियर वर्ग में ग्वालियर की बालिका टीम अव्वल रही तो जबलपुर के बालकों ने पहला स्थान हासिल किया। पूरी प्रतियोगिता में ग्वालियर संभाग के शानदार प्रदर्शन के लिए जिला क्रीड़ा अधिकारी चंद्रशेखर बेमटे व स्पोर्ट्स टीम के अन्य सदस्यों को सम्मानित किया गया। पूरी प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए जिला शिक्षा अधिकारी समर सिंह राठौड़ को भी सम्मानित किया गया।
समिति सदस्यों का हुआ सम्मान
इस पूरी प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए 17 समितियों का गठन जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा किया गया था जिनमें 170 से अधिक शिक्षक व अधिकारी शामिल रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों ने विभिन्न समितियों के सदस्यों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

पुरस्कार वितरण के साथ 68 वी राज्य स्तरीय हैंडबॉल व योगा प्रतियोगिता संपन्न, ग्वालियर संभाग रहा प्रतियोगिता में अव्वल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- पिछोर में मूर्तियों को लेकर बढ़ा तनाव: अहिल्याबाई की प्रतिमा खंडित, अवंतीबाई की प्रतिमाएं स्थापित / Shivpuri News
- आईटीआई हॉस्टल से 19 वर्षीय छात्रा लापता, प्रैक्टिकल देने निकली थी नंदनी / Shivpuri News
- बर्तन बेचने के बहाने घर में घुसी महिलाएं, नशीला पदार्थ खिलाकर नकदी-जेवर ले जाने का आरोप / Shivpuri News
- अनोखी पहल महिला समिति ने कराया सामान्य ज्ञान एवं चित्रकला प्रतियोगिता, 60 से अधिक बच्चों ने लिया भाग / Shivpuri News
- शिवपुरी के महिपाल अरोरा को मिला ‘Outstanding School Leader of the Year 2026’ सम्मान / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- पिछोर में मूर्तियों को लेकर बढ़ा तनाव: अहिल्याबाई की प्रतिमा खंडित, अवंतीबाई की प्रतिमाएं स्थापित / Shivpuri News
- आईटीआई हॉस्टल से 19 वर्षीय छात्रा लापता, प्रैक्टिकल देने निकली थी नंदनी / Shivpuri News
- बर्तन बेचने के बहाने घर में घुसी महिलाएं, नशीला पदार्थ खिलाकर नकदी-जेवर ले जाने का आरोप / Shivpuri News
- अनोखी पहल महिला समिति ने कराया सामान्य ज्ञान एवं चित्रकला प्रतियोगिता, 60 से अधिक बच्चों ने लिया भाग / Shivpuri News
- शिवपुरी के महिपाल अरोरा को मिला ‘Outstanding School Leader of the Year 2026’ सम्मान / Shivpuri News





Be First to Comment