शिवपुरी: पोहरी अनुविभाग के छर्च थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बिलोंआ में 8 वर्षीय बालक को सांप ने डस लिया. युवक का जिला अस्पताल में इलाज जारी हैं.
जानकारी के अनुसार कसोनू कुशवाह निवासी बिलौआ थाना छर्च ने बताया कि रविवार की सुबह करीब 8:30 बजे उसका 8 वर्षीय पुत्र खेत से घर लौट रहा था तभी रास्ते में किसी जहरीले सांप ने उसे पैर में काट लिया। जिसके उसकी तबीयत बिगड़ गई। इस तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है।
बिलौआ गांव में 8 वर्षीय बालक को सांप ने डंसा, जिला अस्पताल में इलाज जारी / Shivpuri News




