शिवपुरी: पोहरी अनुविभाग के गोवर्धन थाना क्षेत्र के गुरिच्छा गांव में आज रविवार की सुबह 8 बजे गांव के कुएं में शासकीय शिक्षक के 27 साल के बेटे का शव कुएं में उतराता हुआ मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची गोवर्धन थाना पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं निकालकर पोस्टमार्टम हाउस भेज मामले की जांच शुरू कर दी हैं।
जानकारी के मुताबिक़ गुरिच्छा गांव के रहने वाले शासकीय शिक्षक रामप्रकाश जाटव का बड़ा बेटा पंकज जाटव (27) रात में घर में ही देखा गया था। लेकिन सुबह 4 बजे जब उसका बड़ा भाई सतीश उठा तो पंकज अपने बिस्तर पर नहीं था। घर में तलाशने के बाद परिजन पंकज की तलाश में घर से बाहर निकले थे। तलाशी के दौरान परिजनों को पंकज का शव घर के पास बने कुएं में डला हुआ मिला। उसका शव पानी में उतरा रहा था।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची गोवर्धन थाना पुलिस ने कुए से शव को निकलवाया। गोवर्धन थाना प्रभारी दीपक शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला सुसाइड से जुड़ा हुआ लग रहा हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया हैं।

कुएं में मिला शासकीय शिक्षक के बेटे का शव: रात में घर सोया हुआ था, सुबह कुएं में उतराती हुई मिली लाश / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- जिला मूल्यांकन समिति की बैठक सम्पन्न, गाइडलाइन वर्ष 2026-27 के प्रस्तावों का अनुमोदन / Shivpuri News
- शादी की खुशियां मातम में बदलीं, हादसे में दुल्हन साक्षी जैन की भी मौत / Shivpuri News
- शिवपुरी में खड़ी टाटा नेक्सन कार में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे में पाया काबू / Shivpuri News
- राशन कार्डधारकों को दो-दो माह का एकमुश्त राशन मिलेगा / Shivpuri News
- खेत में खेल रही 12 वर्षीय बालिका को सांप ने काटा, जिला अस्पताल में उपचार जारी / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment