,

नवविवाहिता ने साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने मर्ग कायम किया / Shivpuri News

शिवपुरी: खबर पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने बाले ग्राम मड़खेड़ा की है जहाँ 20 बर्षीय नवविवाहिता महिला ने अपनी ही पाटोर में साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जिसकी सूचना परिजनों ने पोहरी पुलिस को दी। जहाँ पुलिस ने शब को पीएम के लिए मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मृतिका नम्रता की एक बर्ष पूर्ब ही शादी हुई थी जहाँ उसका पति राजस्थान के जालौर में मजदूरी के लिए गया हुआ था मृतिका अपने सास-ससुर के साथ मड़खेड़ा मे रह रही थी जहाँ मृतिका पाटोर में साड़ी के फंदे से फांसी पर झूली हुई मिली। जहाँ मृतिका की आत्महत्या के कारण अभी अज्ञात है। पुलिस ने मृतिका का पीएम कराकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।