शिवपुरी: स्वास्थ्य विभाग के जिला स्तरीय जांच दल ने बैराड़ में बिना अनुमति के संचालित होने पर धाकड एक्स रे क्लिनिक को सील करने की कार्यवाही की है। इस पर कार्यवाही की भनक लगते ही बैराड़ में संचालित अन्य झोलाछापों के दुकानें बंद हो गई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय ऋषीश्वर ने बताया कि पोहरी विकासखंड के बैराड़ से अवैध क्लीनिक संचालित होने की शिकायत प्राप्त हो रहीं थीं। जिनकी जांच के लिए जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुनील खंडोलिया के नेतृत्व में जांच दल बनाया गया जिसमें जिला मलेरिया अधिकारी लालजू शाक्य, एएसओ आईपी गोयल, फार्मासिस्ट सोमनाथ गौतम को सम्मिलित किया गया। दल ने गुरुवार की दोपहर अचानक धाकड एक्स रे क्लिनिक पर छापामार कार्यवाही की । इसका संचालन डॉ केएस धाकड़ के नाम से किया जा रहा है। उपस्थित एक्सरे संचालक कोई वैध पंजीयन के दस्तावेज नहीं दिखा सके। जिस पर एक्सरे को स्वास्थ्य विभाग के जांच दल ने सील करने की कार्यवाही की।

बैराड़ का धाकड़ डिजीटल एक्सरे क्लिनिक सील, जिला स्तरीय स्वास्थ्य दल ने की तालेबंदी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- परशुरामेश्वर महादेव मंदिर से दान पेटी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए दो युवक / Shivpuri News
- पिछोर में मूर्तियों को लेकर बढ़ा तनाव: अहिल्याबाई की प्रतिमा खंडित, अवंतीबाई की प्रतिमाएं स्थापित / Shivpuri News
- आईटीआई हॉस्टल से 19 वर्षीय छात्रा लापता, प्रैक्टिकल देने निकली थी नंदनी / Shivpuri News
- बर्तन बेचने के बहाने घर में घुसी महिलाएं, नशीला पदार्थ खिलाकर नकदी-जेवर ले जाने का आरोप / Shivpuri News
- अनोखी पहल महिला समिति ने कराया सामान्य ज्ञान एवं चित्रकला प्रतियोगिता, 60 से अधिक बच्चों ने लिया भाग / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment