शिवपुरी: नरवर कस्बे के वार्ड 15 के एक घर की छत पर बनी पानी की टंकी से बुधवार को कबर बिज्जू का रेस्क्यू किया गया। बता दें कि परिवार को टंकी की सफाई के दौरान कबर बिज्जू दिखा। जिसके बाद इसकी सूचना सर्प मित्र को दी गई। सर्प मित्र ने कबर बिज्जू का रेस्क्यू किया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक दीपावली के चलते नरवर कस्बे के वार्ड 15 निवासी नरेन्द्र सेन के घर साफ-सफाई की जा रही थी। इसी दौरान घर की एक महिला छत पर बनी पानी टंकी को साफ करने गई। यहां उन्हें पानी की टंकी में एक कबर बिज्जू दिखाई दिया। जिसके बाद उन्होंने इसके बारे में परिवार वालों को बताया। जिसके बाद तत्काल ही सर्प मित्र सलमान पठान को बुलाया गया। सलमान ने कबर बिज्जू का रेस्क्यू किया।
मुर्दे खाता है कबर बिज्जू
सलमान ने बताया कि टंकी में गिरे कबर बिज्जू को दो से तीन दिन गुजर गए थे। जिससे वह सुस्त और कमजोर हो गया था। कबर बिज्जू जिंदा छोटे जानवरों का शिकार करता है। सांप का शिकार करना इसे बहुत पसंद है। ये कब्र खोदकर मुर्दे खा जाता है। इसके चलते इसे कबर बिज्जू नाम से भी जाना जाता है।

घर की टंकी में घुसा कबर बिज्जू: कब्र खोदकर मुर्दे खाता है, सफाई के दौरान दिखा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कलेक्टर ने गांव में देखी चारपाई बुनाई की पारंपरिक कला, कारीगर का बढ़ाया हौसला / Shivpuri News
- सतनवाड़ा फिल्टर प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर, मोटर में हुआ सुधार, शहरवासियों को मिल सकेगा पानी / Shivpuri News<br>
- शिवपुरी में स्वच्छता अभियान लगातार जारी, प्लास्टिक जब्ती, चालानी कार्रवाई और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज / Shivpuri News
- ट्रैक्टर चोरी की वारदात नाकाम, गियर फंसने पर 100 मीटर दूर छोड़कर भागे चोर / Shivpuri News
- किसानों की 12 मांगों को लेकर कांग्रेस का आंदोलन 7 मई को, पड़ोरा चौराहे पर प्रदर्शन / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment