,

पानी पीने गई 5 साल की मासूम, पानी के ड्रम में गिरी, डॉ ने किया मृत घोषित, SDM मौके पर / Shivpuri News

शिवपुरी: कोलारस तहसील के निवोदा गांव के खेत में रखे पानी के ड्रम में डूबने से गुरुवार सुबह पांच साल की बच्ची की मौत हो गई। परिजन सहित खेत मालिक बच्ची को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


कमलपुर गांव निवासी दुर्गा आदिवासी पत्नी प्रेमी आदिवासी ने बताया कि वो मजदूरी के लिए निवोदा गांव में झोपड़ी बनाकर रह रही है। गुरुवार सुबह वो बूटा सिंह सरदार के खेत पर काम कर रही थी। इसी दौरान उसकी पांच साल की बेटी पवित्रा आदिवासी अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। खेलते वक्त वह पानी के ड्रम में सिर के बल गिर गई। जिसके बाद साथ खेल रहे अन्य बच्चों ने शोर मचाकर मौके पर सभी को बुलाया। बच्ची को पानी के ड्रम से बाहर निकालकर जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कोलारस एसडीएम ने किया मौके पर मुआयना
बच्ची की डूबने से हुई मौत की सूचना मिलते ही कोलारस एसडीएम अनूप श्रीवास्तव निवोदा गांव पहुंचे। यहां उन्होंने घटना का स्थल का निरीक्षण किया। उनका कहना है कि ड्रम के पास एक चारपाई रखी हुई थी। संभवतः इसी चारपाई पर चढ़कर बच्ची पानी से भरे ड्रम में गिर गई। बच्ची की मौत पानी में डूबने से ही हुई है, उसके परिजनों को सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।