शिवपुरी के वार्ड नंबर-38 की फक्कड़ कालोनी के मंदिर की भूमि पर हुए अतिक्रमण को नगर पालिका ने हटवाया। इस दौरान अध्यक्ष गायत्री शर्मा समेत एसडीएम उमेश कौरव, तहसीलदार सिद्धार्थ शर्मा और भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे।
अतिक्रमण हटाने के दौरान जिस घर के चबूतरे को तोड़ा गया था। उस घर की महिला ने अपने ऊपर केरोसीन छिड़क लिया था। मौके पर मौजूद महिला पुलिस बल ने महिला को काबू में लिया।
मंदिर की भूमि पर किया था अतिक्रमण
जानकारी के मुताबिक वार्ड-38 फक्कड़ कॉलोनी के रहवासियों ने दो दिन पहले पूर्व जिला प्रशासन से मंदिर पर अतिक्रमण होने की शिकायत दर्ज कराई थी। रहवासियों ने बताया कि आरती पत्नी दिनेश जाटव ने ठाकुर बाबा काली मंदिर की जमीन पर बाउंड्री का निर्माण रुकवाकर चबूतरे और शौचालय बनाकर कब्जा कर लिया है। जब स्थानीय लोगों ने तो आरती ने जाटव ने झूठे केस में फ़साने की धमकी दी। जिसके बाद रहवासियों ने मंदिर की भूमि पर से अतिक्रमण हटाने की गुहार प्रशासन से लगाई थी।
महिला ने छिड़का केरोसीन
नगर पालिका की टीम ने बुधवार को मौके पर पहुंचकर मंदिर की भूमि में बनाए गए चबूतरा को तुड़वाया। इस दौरान प्रशासन के साथ भारी पुलिस बल भी मौजूद था। इस दौरान आरती जाटव ने अपने ऊपर केरोसीन छिड़कने का प्रयास किया। हालांकि, महिला पुलिस बल महिला को रोका और उसे अपने साथ ले गई।
इस दौरान नपा अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने आस-पास घूम कर लोगों को खुद ही अतिक्रमण हटाने की समझाइस दी। उन्होंने कहा की दीपावली बीतने के बाद घर के बाहर अतिक्रमण को रहवासी खुद ही हटाए, नहीं तो वह खुद आकर अतिक्रमण को हटवाएंगी।

मंदिर की जमीन पर अतिक्रमण को हटाने पहुँची नगरपालिका, महिला ने केरोसिन डालने का किया प्रयास / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- परशुरामेश्वर महादेव मंदिर से दान पेटी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए दो युवक / Shivpuri News
- पिछोर में मूर्तियों को लेकर बढ़ा तनाव: अहिल्याबाई की प्रतिमा खंडित, अवंतीबाई की प्रतिमाएं स्थापित / Shivpuri News
- आईटीआई हॉस्टल से 19 वर्षीय छात्रा लापता, प्रैक्टिकल देने निकली थी नंदनी / Shivpuri News
- बर्तन बेचने के बहाने घर में घुसी महिलाएं, नशीला पदार्थ खिलाकर नकदी-जेवर ले जाने का आरोप / Shivpuri News
- अनोखी पहल महिला समिति ने कराया सामान्य ज्ञान एवं चित्रकला प्रतियोगिता, 60 से अधिक बच्चों ने लिया भाग / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment