शिवपुरी की कोलारस मंडी में मक्के की भारी आवक के कारण कोलारस कस्बे में बुधवार को जाम जैसी स्थिति बन गई। कोलारस अनाज मंडी के बाहर मंगलवार की शाम से ही मक्के से भरी ट्रॉलियों पहुंचने लगी थी। इसके बाद मंडी के दोनों ओर जाम जैसे हालात बन गए थे। पुलिस सहित प्रशासन ने जैसे-तैसे कोलारस पहुंचे किसानों की ट्रैक्टर ट्रॉलियों को कॉलेज ग्राउंड में शिफ्ट कराया।
कॉलेज ग्राउंड पर मक्के की डाक लगाई गई थी। इसके बाद भी बुधवार की दोपहर तक किसान अपनी मक्का की फसल लेकर कोलारस मंडी पहुंचते रहे थे। जिसे आज दिनभर भी जाम लगा रहा।
कॉलेज ग्राउंड में लगी मक्के की बोली
जानकारी के मुताबिक मंगलवार की शाम को करीब 500 मक्के से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली मंडी पहुंच गई थी। इसके बाद भी किसान मंडी पहुंच रहे थे। इधर मंडी मानीपुरा तन्नाटेदार हनुमान मंदिर से लेकर मंडी तक और दूसरी ओर लाल पुलिया से लेकर मंडी तक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से जाम लग गया था। बाद में नायब तहसीलदार शैलेन्द्र भार्गव ने करीब 20 पुलिस कर्मियों के साथ मोर्चा संभाला और रास्ते में खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की कॉलेज ग्राउंड पर खड़ा कराया था।
गिलोधरा के रहने वाले किसान राम कृष्ण राय ने बताया कि वह मक्के से भरी ट्रॉली लेकर कोलारस अनाज मंडी पहुंचा था। यहां उन्हें पहले टोकन लेने के लिए बोला गया था। बाद में डाक कॉलेज ग्राउंड पर ही लगाई थी। इसी प्रकार लाल सिंह यादव सहित हरवीर सिंह लोधी ने बताया कि अनाज मंडी भरी होने के चलते उनकी ट्रॉली मंगलवार की शाम सड़क पर ही खड़ी करनी पड़ी थी। बाद पुलिस और प्रशासन ने मिलकर कॉलेज ग्राउंड में ट्रॉलियों को खड़ा करा दिया था।
मंडी सचिव रिहाज अहमद ने बताया कि आज बुधवार की सुबह 11 बजे से कॉलेज ग्राउंड पर खड़ी मक्के से भरी ट्रॉलियों की व्यापारियों को ले जाकर डाक कराई गई थी। इस मंडी में सबसे ज्यादा मक्का की फसल आ रही है साथ ही किसान सोयाबीन सहित उड़द की फसल भी आ रही है। इसके चलते अधिक आमद होने पर कॉलेज ग्राउंड पर ही मक्के की आज डाक लगाई गई थी।

कोलारस मंडी में मक्के की 500 से ज्यादा ट्रॉलियां पहुंची, कॉलेज ग्राउंड में लगवानी पड़ी डाक, आमजन हुए परेशान / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कलेक्टर ने गांव में देखी चारपाई बुनाई की पारंपरिक कला, कारीगर का बढ़ाया हौसला / Shivpuri News
- सतनवाड़ा फिल्टर प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर, मोटर में हुआ सुधार, शहरवासियों को मिल सकेगा पानी / Shivpuri News<br>
- शिवपुरी में स्वच्छता अभियान लगातार जारी, प्लास्टिक जब्ती, चालानी कार्रवाई और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज / Shivpuri News
- ट्रैक्टर चोरी की वारदात नाकाम, गियर फंसने पर 100 मीटर दूर छोड़कर भागे चोर / Shivpuri News
- किसानों की 12 मांगों को लेकर कांग्रेस का आंदोलन 7 मई को, पड़ोरा चौराहे पर प्रदर्शन / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment