Press "Enter" to skip to content

सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने बाले 2 आरोपियों पर आबकारी एक्ट का मामला दर्ज, 30 लोगों को समझाईस / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की कोतवाली पुलिस ने शहर के सार्वजनिक स्थान व मुख्य मार्गों के किनारे बैठकर शराब पीकर आमजन को परेशान करने वाले 02 लोगो के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की एवं 30 से अधिक लोगो को समझाइस दी है.

कोतवाली थाना प्रभारी रोहित दुबे ने बताया की 22 अक्टूबर को शहर में रातभर सार्वजनिक स्थल बस स्टेण्ड शिवपुरी, रेल्वे स्टेशन शिवपुरी, माधव चौक, फतेहपुर, एमएम चौराहा, गुरूद्वारा चौक, शक्तिपुरम खुडा, ढावा, आदि स्थानों पर सघन चैकिंग की तो पुराना रेल्वे स्टेशन शिवपुरी परिसर में कुछ लोग शराब पीते हुए पाए गए. जिन्हे पकडकर नाम पता पूछे तो उक्त व्यक्तियो ने अपने नाम अजीत धाकड पुत्र रामसेवक धाकड उम्र 21 साल निवासी नवाव साहब रोड शिवपुरी, जण्डेल सिंह धाकड पुत्र सीताराम धाकड उम्र 24 साल निवासी ग्राम खटका थाना गोपालपुर शिवपुरी के होना बताए. पकडे गए 2 व्यक्तियों के विरूध्द धारा 36बी आवकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई. एवं थाना कोतवाली पर आवकारी एक्ट के अंतर्गत 02 अपराध पंजीबध्द किए गए है. सार्वजनिक स्थानो पर रात्रि के समय पर अनावश्यक घूमते हुए 30 से अधिक लोगो को अनावश्यक न घूमने संबंधी हिदायत दी गई.

इनकी रहीं सराहनीय भूमिकाः उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना कोतवाली टीआई रोहित दुबे, उनि सुमित शर्मा, सउनि0 अमृतलाल भिलाला, प्र0आर0 374 गजेन्द्र परिहार, आर0 248 भोला राजावत, आर0 767 अजीत राजावत, प्र.आर. 446 चालक रामजीलाल पारारशर की विशेष भूमिका रही.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!