Press "Enter" to skip to content

ठाकुरबाबा मंदिर को क्षतिग्रस्त कर मूर्ति तोड़ने बाले 2 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 5 आरोपियों ने बारदात को दिया था अंजाम / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की सिरसौद थाना पुलिस ने ग्राम टोंका में ठाकुर बाबा की मूर्ति एवं छत्री तोड़कर धार्मिक भावनाओ को ठेस पहुंचाने एवं शांति भंग करने बाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं.

बता दें की 15 अक्टूबर को ग्राम टोंका में तालाब की पार के किनारे बने ठाकुर बाबा की मूर्ति व छत्री को अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ कर छतिग्रस्त कर धार्मिक भावनाओ को ठेस पहुंचाई थी जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने सिरसौद थाने में दर्ज कराई थी.
सिरसौद थाना प्रभारी मुकेश दुबोलिया ने बताया की कल रात्रि मे दो आरोपियों अमर सिंह जाटव एवं पप्पू उर्फ मोहर सिंह जाटव निवासी ग्राम टोंका को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त आलाजरर को जप्त कर आरोपियों को आज माननीय न्यायालय शिवपुरी मे पेश किया गया. जहाँ से दोनों आरोपीगपियों को जेल भेज गया है.

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना सिरसौद उप निरीक्षक मुकेश दुवोलिया, सउनि जगदीश भिलाला प्र०आर० 797 सन्तोष बैश, प्र०आर० 348 बाबूलाल, प्रआर० 1000 सोनू रजक आरक्षक 257 मुकेश परमार एआरक्षक 908 रायसिंह, आरक्षक 216 विक्रम सिंह, प्रआर० चालक 501 राजेश मिश्रा की विशेष भूमिका रही.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!