Press "Enter" to skip to content

डांडिया महोत्सव में मुस्लिम युवकों की एंट्री को लेकर बजरंग दल ने की आयोजक राहुल शिवहरे, अंकित शिवहरे पर कार्रवाई की मांग / Shivpuri News

शिवपुरी: नवरात्रि के पावन अवसर पर शहर में कई जगह डांडिया महोत्सव का कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. कल 7 अक्टूबर को शहर के नक्षत्र गार्डन में डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया. जिसमें मुस्लिम व्यक्तियों की एंट्री को लेकर बजरंग दल ने आयोजक पर कार्यवाही को लेकर कोतवाली थाना प्रभारी को ज्ञापन सोपा है.

जानकारी के अनुसार राम सिंह यादव जिला अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद ने बताया कि कल शहर में डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया था. जिसमें मुस्लिम व्यक्तियों की एंट्री हुई थी. डांडिया महोत्सव के आयोजक राहुल शिवहरे नर सूचना के बाद भी हनी खान सहित अन्य मुस्लिम व्यक्तियों को इस आयोजन में प्रवेश दिया. इसके अतिरिक्त अंकित शिवहरे ने भी कुछ अन्य व्यक्तियों को आयोजन में प्रवेश दिलाया. जिससे हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंची है. बजरंग दल ने आयोजक राहुल शिवहरे एवं अंकित शिवहरे पर ठोस कार्रवाई की मांग की है. कार्रवाई न होने पर आंदोलन करने की भी चेतावनी दी है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!