शिवपुरी: जिले के सिंहनिवास गांव में एक शासकीय शिक्षक को स्कूल में पढ़ाते समय हार्ट अटैक आ गया. जिसके बाद परिजनों ने जिला अस्पताल में शिक्षक को भर्ती कराया. जहां डॉक्टर ने शिक्षक को मृत घोषित कर दिया.
जानकारी के अनुसार निरीक्षक ब्रजमोहन रावत के बड़े भाई कैलाश नारायण रावत सिंहनिवास के शासकीय स्कूल में बच्चों को पढ़ा रहे थे. इसी दौरान मंगलवार की दोपहर 2 बजे अचानक से शिक्षक को दिल का दौरा पड़ा. इसके बाद स्कूल स्टाफ ने परिजनों को सूचना दी. परिजन शिक्षक को शहर के प्राइवेट हॉस्पिटल में लेकर पहुंचे. जहां से हॉस्पिटल प्रबंधन ने उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाने को कहा. जहां जिला अस्पताल में डॉक्टर ने शिक्षक को मृत घोषित कर दिया. जिनकी उठावनी एवं श्रद्धांजलि सभा कल 11 बजे निज निवास फार्म हाउस सिंह निवास पर रखी गई हैं.
सरकारी स्कूल में पढ़ाते समय हेडमास्टर को आया हार्टअटैक, डॉ ने किया मृत घोषित / Shivpuri News




