शिवपुरी: जिले के बैराड़ कस्बे के नया बस स्टैंड क्षेत्र में आज एक गाय ने अचानक स्कूली छात्रा पर हमला बोल दिया। रास्ते से जा रही छात्रा पर अचानक गाय ने हमला कर छात्रा को उठा-उठा कर पटक दिया था। मौके पर मौजूद दुकानदारों ने बमुश्किल गाय के हमले से छात्रा को बचाया। गंभीर रूप से घायल छात्रा को बैराड़ में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर किया गया है
दुल्हारा गांव हाल निवासी बैराड़ की रहने वाली प्रियांशी, पुत्री राकेश शर्मा आज सुबह किसी काम से नया बस स्टैंड क्षेत्र से होकर गुजर रही थी। तभी एक गाय ने अचानक पीछे से छात्रा पर हमला बोल दिया। छात्रा जब तक कुछ समझ पाती तब तक तो गुस्साई गाय ने दो-तीन बार छात्रा को सिंगो से उठाकर जमीन पर पटक दिया।
स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि गाय मानसिक रूप से बीमार है, और अचानक ही राहगीरों पर हमला कर देती है। लोगों ने इसकी सूचना नगर परिषद प्रशासन को भी दी लेकिन जिम्मेदारों ने इस और कोई ध्यान नहीं दिया। नगर निगम की लापरवाही के कारण आज एक स्कूली छात्रा गाय के हमले से गंभीर रूप से घायल होकर जिंदगी और मौत से जूझ रही है।

स्कूली छात्रा को गाय ने सिंगों से उठा कर पटका: दुकानदारों ने बचाई जान, घायल छात्रा शिवपुरी रेफर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- बैराड़ में आवारा कुत्तों का आतंक, एक दिन में 8 से 10 लोगों को काटा; अस्पताल में एंटी रेबीज इंजेक्शन नहीं / Shivpuri News
- मरीज को बिना ठीक से देखे किया रेफर, वायरल वीडियो के बाद शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में बड़ा एक्शन, दो जूनियर डॉक्टर निलंबित / Shivpuri News
- 30 फीट की ऊंचाई से गिरा मजदूर, मौके पर मौत; बचाने दौड़ा ममेरा भाई भी 15 फीट नीचे गिरा, गंभीर घायल / Shivpuri News
- कोरियर का झांसा, प्ले स्टोर का फर्जी ऐप और खाली बैंक खाता, 64 वर्षीय रिटायर्ड प्राचार्य को साइबर ठगों ने लगाया 50 हजार का चूना / Shivpuri News
- पानी की टंकी के पास दंपती का रास्ता रोककर चाकू से हमला, पति के हाथ पर चाकू से वार, बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी भी घायल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment