,

अज्ञात कारणों के चलते युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, हलवाई का काम करता था युवक, कल बनाने बाला था गणेशजी का भंडारा / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले फतेहपुर में एक युवक ने अपने किराए के घर में फांसी लगा ली। जिसको परिजन उपचार हेतु शिवपुरी के जिला अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार सद्दू परिहार उम्र 35 वर्ष निवासी करमाज कलां अपनी पत्नी के साथ शिवपुरी फतेहपुर क्षेत्र में किराए के कमरे में रहकर मजदूरी करता है। आज दोपहर सभी ने मिलकर खाना खाया. खाना खाने के बाद पत्नी दोनों बच्चों को कोचिंग छोड़ने चली गई. जब वापस लौटकर आई तो पत्नी ने देखा की पति ने फांसी लगा ली हैं. बता दें की कल गणेशजी का भंडारा भी मृतक बनाने बाला था. इसके बाद कमरे में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जिसको परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।