रन्नौद। रन्नौद थाना प्रभारी ने एक पीडीएस के चावल से भरे ट्रक को सुबह उस वक्त पकड़ लिया जब पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि राजपुर गांव से एक ट्रक पीडीएस के चावल भरकर ले जा रहा है। हालांकि यह ट्रक रन्नौद थाने से निकल चुका था, लेकिन इसके बाद भी पुलिस ने रास्ते में ट्रक का पीछा करते हुए पकड़ लिया। इसकी सूचना थाना प्रभारी ने नायब तहसीलदार ओपी राजपूत को दी जिस पर नायब तहसीलदार मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर रन्नौद थाने में रखवा दिया है।






Be First to Comment