शिवपुरी में आज अतिथि शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर अनोखा व कठनाई से भरा प्रदर्शन किया। आज जिले के अतिथि शिक्षक शहर के राजेश्वरी मंदिर पर एकत्रित हुए। यहां अतिथि शिक्षक पिंड भरते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय तक पहुंचे। यहां उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम एक ज्ञापन सौंपा हैं।
अतिथि शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष कांति मौर्य ने बताया कि सितंबर 2023 को तात्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अतिथि शिक्षकों को लेकर कई घोषणाएं की थी, लेकिन वह घोषणाएं आज तक लागू नहीं हो सकी हैं। ऐसे में अब अतिथि शिक्षकों को हटाने का कार्य भी किया जा रहा हैं। जबकि अतिथि शिक्षकों ने मन लगाकर बिना कार्य किए थे। आज सरकार की हुई घोषणाओं को भूल चुकी हैं।
सरकार द्वारा की गई घोषणाओं को पूरा करने की मांग को लेकर आज सभी अतिथि शिक्षक एकजुट हुए हैं और सीएम के नाम एक ज्ञापन सौंपा हैं। कांति मौर्य ने बताया कि घोषणाएं पूरी न होने पर आज अतिथि शिक्षकों ने काला दिवस मनाया हैं। वहीं 5 सितंबर को पूरे प्रदेश के अतिथि शिक्षक मुख्यमंत्री से मिलने भोपाल जाएंगे।
अतिथि शिक्षकों की मुख्य मांगें
1. खाली पदों पर अनुभव और वरिष्ठता के आधार पर नियुक्ति के आदेश तत्काल जारी हों।
2. अनुभव-वरिष्ठता के आधार पर विभागीय पात्रता परीक्षा आयोजित कर नियमित शिक्षक बनाया जाए।
3. अनुभव और वरिष्ठता के आधार पर अतिथियों का पूरे एक साल का अनुबंध किया जाए।
4. शिक्षक भर्ती में 50% आरक्षण और हर साल 4 अंक या अधिकतम 20 अंक बोनस दिया जाए।
5. महीने की निश्चित तारीख को अतिथि शिक्षकों को मानदेय देने का आदेश जारी किया जाए।

अतिथि शिक्षकों ने मांगों को लेकर किया अनोखा प्रदर्शन: राजेश्वरी मंदिर से पिंड भरते कलेक्ट्रेट पहुंचे, सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रात 3 बजे घर में घुसा चोर, CCTV में कैद हुई वारदात / Shivpuri News
- बैराड़ में फट्टा व्यापारियों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 5 गुना मंडी टैक्स वसूला / Shivpuri News
- गेहूं की थ्रेसिंग के दौरान दर्दनाक हादसा, थ्रेसर की चपेट में आने से युवक की मौत / Shivpuri News
- शिवपुरी में नशे में धुत कार चालक का कहर, कई लोगों को मारी टक्कर / Shivpuri News
- काम दिलाने के नाम पर युवकों को कर्नाटक ले जाकर बंधक बनाने का आरोप, परिजनों ने लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment