Press "Enter" to skip to content

बटाई पर दी खेती, रुपए मांगे तो कर दी जमीन मालिक की मारपीट | Rannod News

शिवपुरी। रन्नौैद थाना क्षेत्र के तहत आनेे वाले ग्राम बामोेरकला मेें एक युवक की तीन लोगों ने मिलकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। बताया जाता है कि युवक ने आरोपितों को जमीन बटाई पर दी थी जब रुपए मांगे तो मारपीट की घटना को अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
मिली जानकारी के अनुसार नंदलाल पुत्र जुगती कुशवाह निवासी बामौरकला ने बताया कि उसने अपनी जमीन सतू नाई, राजकुमार कुशवाह, राकेश कुशवाह निवासी बामौरकला को बटाई पर दी थी। जब उन्होंने बटाई के रुपए मांगे तो वह गाली-गलौंज करने लगे और मारपीट कर दी। आरोपितों ने कहा कि पुलिस में शिकायत की तो उसे जान से मार देंगे। घटना के बाद नंदलाल थाने गया और मामले में पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई जहां पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!