Press "Enter" to skip to content

रन्नौद जैेन मंदिर से छत्र चोरी करने वाले चोर को बाइक बेचते पकड़ा | Rannod News

आरोपित के कब्जे से बरामद किए चोरी गए 7 छत्र व बाइक 
शिवपुरी-रन्नौद। रन्नौद पुलिस ने जैन मंदिर में हुई चोरी के मामले में एक आरोपी को माल सहित दबोचने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने हाल ही में बाइक चोरी के आरोप में जिस आरोपित को गिरफ्तार किया था उसी के कब्जे से पांच माह पहले रन्नौद के दिगंबर जैन मंदिर से चोरी हुए 7 सोने के छत्र भी बरामद किए गए हैं। पुलिस द्वारा बरामद किए गए माल की कीमत तकरीबन 1 लाख रुपए बताई गई है। फिलहाल पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।  
ऐसे पुलिस के हत्थे चढ़ा बाइक चोर
रन्नौद थाना प्रभारी अनिल रघुवंशी ने बताया कि हाल ही में 11 जुलाई की रात रन्नौद कस्बे से समीर पुत्र शरीफ खान की एक बाइक घर के सामने से चोरी हो गई थी। बाइक चोरी के इस मामले में हुई रिपोर्ट के बाद पुलिस को सर्चिंग के दौरान डंगोरा तिराहे पर आरोपित अप्पू उर्फ दिनेश पुत्र रमेश आदिवासी (26) निवासी लिलवारा हाल निवासी लुकवासा खड़ा दिखाई दिया जो कि चोरी की बाइक बेचने की फिराक में था। पुलिस ने जब दिनेश को पकड़कर पूछताछ की तो आरोपित ने रन्नौद के बटवार मोहल्ले से बाइक चोरी करने के बाद कबूल की। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने 5 माह पूर्व रन्नौद जैन मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम देना भी कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से जैन मंदिर से चोरी गए 7 सोने के छत्र सहित चोरी गई बाइक बरामद की है। बरामद किए गए माल की कीमत तकरीबन 1 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई में थाना प्रभारी के साथ एएसआई बृजमोहन सेंगर, एमके पाठक, प्रधान आरक्षक सरदारसिंह चौहान, आर. रामचित्र गुर्जर, विकास चौधरी, राजवीर, जगवीर व ऊधमसिंह की भूमिका रही।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!