Press "Enter" to skip to content

सड़क पर गाय आने से अनियंत्रित हुई कार, लगाई कई गुलाटियां 6 घायल, बाबा महाकाल के दर्शन कर लौट रहा था परिवार / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गुना-ग्वालियर फोरलेन रोड पर बागवान होटल के पास बीती रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार काफी स्पीड में थी।सड़क पर अचानक गाय आने के कारण कार अनियंत्रित होकर कई गुलाटियां खाकर पलट गई थी। बताया जा रहा है कि कार में ड्राइवर समेत 6 लोग बैठ थे। जिनमें से 5 लोगों को मामूली-सी चोटें आईं हैं वहीं एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है। हादसे के दौरान कार के एयर बैग खुल जाने से कार में सवार लोगों की जान बच गई।
बाबा महाकाल के दर्शन कर लौट रहा था परिवार:
जानकारी के अनुसार विजय सिंह तोमर निवासी औरैया उत्तर प्रदेश ने बताया कि वह उज्जैन बाबा महाकालेश्वर के दर्शन कर अर्टिगा कार से अपने घर लौट रहे थे। तभी बागबान होटल के पास गाय को बचाने के फेर में उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में ड्राइवर सहित 6 सवार थे। इस हादसे में विजय सिंह तोमर की मां बुजुर्ग महिला मीरा देवी तोमर गंभीर रूप से घायल हो गई जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!