शिवपुरी: सांसद बनने के बाद पहली बार केंद्रीय मंत्री सिंधिया मंगलवार को पहली बार शिवपुरी पहुंचे। उनके स्वागत में जगह-जगह टेंट लगाए थे। शाम को आंधी और बारिश से मुख्य कार्यक्रम का मंच गिर गया। मंच पर सिंधिया भी मौजूद थे। जो बाल-बाल बचे इसके बाद कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया। लोगों ने सिंधिया का क्रेन की मदद से 50 फीट लंबी माला पहनाकर स्वागत किया।
सिंधिया की सभा के दौरान मंच का टेंट गिरा
जिस समय केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मंच से हाथ उठाकर जीत के लिए जनता का आभार व्यक्त कर रहे थे, ठीक उसी वक्त तेज आंधी तूफान के कारण मंच का टेंट गिर गया। राहत की बात ये थी कि टेंट गिरता देख मंच खुद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खुद को बचाया और उसके बाद में मौजूद दूसरे नेताओं ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को पकड़कर पीछे किया और टेंट को संभाल लिया। हालांकि ज्योतिरादित्य सिंधिया को इस दौरान किसी भी तरह की चोट नहीं आई है।
उखड़ा शामियाना, बंद करवाईं लाइटें
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जब आभार जता रहे थे, तभी बारिश व हवाओं का रुख बहुत तेज हो गया था। वो जब हाथ उठाकर आभार जता रहे थे। तभी शामियाने का एक हिस्सा व उस पर लगा पाइप एकाएक उनके ऊपर गिरने वाला था।
उसी समय केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने खुद को बचाया और बाद में मंच पर मौजूद नेताओं ने उन्हें पीछे करके सुरक्षित बचाया। इसके बाद सिंधिया अपने वाहन में बैठकर निकल गए। बारिश से टैंट भी पूरी तरह सिमट गया था। इस दौरान आनन-फानन में लाइटें भी बंद करवाईं, ताकि करंट न फैल जाए।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की आभार सभा में टेंट गिरा: बाल-बाल बचे केंद्रीय मंत्री / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- महिलाओं को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का बयान वायरल, बोले कई महिलाओं को पटाने भेजते हैं / Shivpuri Newsमहिलाओं को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का बयान वायरल, बोले कई महिलाओं को पटाने भेजते हैं / Shivpuri News

- चार महीने से कब्जे में था 12 फीट चौड़ा आम रास्ता, तहसीलदार ने JCB चलाकर खुलवाया / Shivpuri News
- 90 हजार लिए, 11 क्विंटल सरिया दिया; बाकी मांगने पर धमकी का आरोप / Shivpuri News
- चुनावी रंजिश में मकान तुड़वाने की साजिश का आरोप, SP से लगाई निष्पक्ष जांच की गुहार / Shivpuri News
- पानी लेने गई बेटियों पर करंट दौड़ाने का आरोप, इलाज का खर्च भी नहीं देने की शिकायत / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment