शिवपुरी: सायबर सेल ने मोबाइल बरामदगी में बड़ी कार्यवाही की हैं. सायबर सेल द्वारा लोगों के खोए हुए 100 मोबाइल कीमती करीबन 15 लाख के बरामद कर मोबाइल मालिकों को सुपुर्द किए हैं.
आज दिनांक 24.06.2024 को शिवपुरी सायबर सेल ने जिले मे लोगों के खोए हुए मोबाइलों को प्राप्त करने मे बड़ी सफलता हासिल की है. शिवपुरी सायबर सेल द्वारा शिवपुरी जिले के आमजन के 100 मोबाइल कीमती करीबन 15 लाख रुपये के बरामद किये हैं जिन्हें आज पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ द्वारा पुलिस कन्ट्रोल रुम शिवपुरी मे आमजन को सुपुर्द किया है। शिवपुरी सायबर सेल द्वारा लोगों के प्राप्त आवेदनों पर खोये हुये मोबाइलों को बापस प्राप्त करने हेतु सतत प्रयास किये जा रहे हैं. जिससे लोगों के खोये हुये मोबोइल उन्हें वापस मिल सकें. शिवपुरी पुलिस के सतत प्रयासों से 100 खोये हुये मोबाइलों को वापस प्राप्त करने मे सफलता हांसिल की है. लोगों द्वारा सूचना दी गई थी की उनके मोबाइल अलग-अलग जगह पर अलग अलग समय अंतराल मे गुम/गिर गये हैं, पुलिस द्वारा संज्ञान लेते हुये एवं सायबर टीम की मदद लेते हुये राज्य के विभिन्न जिलों एवं अन्य राज्यों उत्तर प्रदेश, राजस्थान. तेलंगाना, महाराष्ट्र, पंजाब एवं दिल्ली से खोए हुए मोबाइल वापस प्राप्त कर मोबाइल मालिकों को बापस मिल पाए हैं, जिनकी कीमत करीबन 15 लाख रुपये है. आमजन मे इस बात की खुशी है कि उनके खोए हुए मोबाइल भी मिल सकते हैं और पुलिस द्वारा खोए/गुम हुए मोबाइलों की बरामदी हेतु सतत प्रयास किए जा रहे हैं.
उक्त कार्यवाही मे सायबर सेल प्रभारी उनि धर्मेन्द्र सिंह जाट, सउनि अजय पाल, प्रआर. विकास सिंह चौहान, आर. जलज रावत, आर दामोदर परिहार, आर. मानवेन्द्र गुर्जेर की सराहनीय भूमिका रही है.

SP के निर्देशन में सायबर सेल प्रभारी ने धर्मेंद्र जाट ने एक बार फिर मारी लंबी बाजी: उत्तर प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, महाराष्ट्र, पंजाब एवं दिल्ली से मोबाइल बरामद
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सेंट लुईस पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- सेवा का कीर्तिमान: शिवपुरी का मेडिकल कैंप बना देश का सबसे बड़ा निःशुल्क शिविर / Shivpuri News
- शिवपुरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, रोहित को कोतवाली, कृपाल को बदरवास, रवि चौहान को पोहरी की कमान / Shivpuri News<br>
- शमी उल्लाह कुर्रेशी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के खोड़ ब्लॉक अध्यक्ष / Shivpuri News
- लुकवासा के छात्र सत्यम व्यास ने 8वीं में लहराया परचम, 81.33% अंक से A ग्रेड हासिल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment