शिवपुरी: खबर खनियाधाना से आ रही है जहां पर खनियाधाना में रविवार की दोपहर करीब 3 बजे आरोपी रोहित केवट ने खनियाधाना नगर के सर्राफा व्यापारी धर्मेंद्र सोनी में मडिया तालाब के पास में गोली मार दी थी और आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया था जैसे ही धर्मेंद्र सोनी को गोली लगी तो आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना देते हुए धनियाधाना चिकित्सालय उपचार के लिए पहुंचाया जहां पर से खनियाधाना चिकित्सालय से धर्मेंद्र सोनी की हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय शिवपुरी रेफर कर दिया था पर परिजन शिवपुरी ना ले जाते हुए झांसी उपचार के लिए ले गए जहां पर धर्मेंद्र का करीब 10 घंटे इलाज चलने के बाद धर्मेंद्र की झांसी के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई वही खनियाधाना पुलिस ने उक्त आरोपी रोहित केवट की तलाश शुरू की तलाश के बाद खनियाधाना पुलिस को सूचना लगी की आरोपी रोहित केवट अपनी ससुराल तालबेट में छुपा हुआ है. खनियाधाना थाना प्रभारी अशोक बाबू शर्मा ने एसडीओपी प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में तालबेहट पहुंच कर उक्त आरोपी की ससुराल में जब दबिश दी तो आरोपी वहां पर मौजूद मिला और वहां से गिरफ्तार कर लिया है अब आरोपी से खनियाधाना पुलिस शक्ति से पूछताछ कर रही है. वही खनियाधाना पुलिस ने घटना के 7 घंटे के अंदर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

गोली लगने से धर्मेंद्र सोनी की झांसी में इलाज के दौरान मौत, 7 घंटे में खनियाधाना पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सेंट लुईस पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- सेवा का कीर्तिमान: शिवपुरी का मेडिकल कैंप बना देश का सबसे बड़ा निःशुल्क शिविर / Shivpuri News
- शिवपुरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, रोहित को कोतवाली, कृपाल को बदरवास, रवि चौहान को पोहरी की कमान / Shivpuri News<br>
- शमी उल्लाह कुर्रेशी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के खोड़ ब्लॉक अध्यक्ष / Shivpuri News
- लुकवासा के छात्र सत्यम व्यास ने 8वीं में लहराया परचम, 81.33% अंक से A ग्रेड हासिल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment