Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में निर्वस्त्र लाश से फैली सनसनी, लाश के पास मिले कपड़े, हत्या की आशंका, शिनाख्त में जुटी पुलिस / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के बडौदी इलाके में रविवार की सुबह एक युवक की निर्वस्त्र लाश पड़ी हुई मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना स्थानीय रहवासियों द्वारा पुलिस को दी गई।इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना प्रभारी रोहित दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सांखला पेट्रोल पंप के सामने तालाब के पास एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना
प्राप्त हुई थी। पुलिस मौके पर पहुंची वहां एक युवक का निर्वस्त्र शव पड़ा हुआ था। मृतक के कपड़े उसके शव के पास ही पड़े थे।
संभवत लाश 2 दिन पुरानी है। मृतक गले में डोलनी काली गोफ पहने हुए हैं। हाथ में सफेद धागा बांधा हुआ है। उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के बीच है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हुई है पुलिस शिनाख्ती के प्रयास में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक के सिर पर चोट का निशान है जिससे आशंका जताई जा रही है कि मृतक की हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!