Press "Enter" to skip to content

मवेशियों के मांस से भरा ट्रक लोगों ने पकड़ा: पुलिस के हवाले किया, दो गिरफ्तार, ट्रक जब्त / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बामौरकला थाना क्षेत्र के पिपरा गांव के पास पिछोर-चंदेरी रोड पर शुक्रवार को कटे हुए मवेशियों के मांस से भरा एक ट्रक कुछ लोगों ने पकड़ लिया। ट्रक से दुर्गन्ध आ रही थी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली, जहां ट्रक में मवेशियों के दो तीन दिन पुराने अवशेष भरे हुए थे। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बामौरकला थाना प्रभारी नीतू सिंह धाकड़ ने बताया कि ट्रक चंदेरी की ओर से आ रहा था और पिछोर की ओर जा रहा था। कुछ लोगों ने बदबू आने के चलते ट्रक रोक लिया था। मौके पर पुलिस ने ट्रक क्रमांक UP93BT6752 की तलाशी ली थी। ट्रक में मवेशियों के अवशेष भरकर ले जाया रहा था। पकड़े गए दोनों आरोपियों ने अपना नाम मोहम्मद शेखू पुत्र नूरमोहम्मद मुसलमान उम्र 27 साल निवासी काली माई मंदिर के पास तालपुरा थाना नबाबाद जिला झांसी व पास में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम साबिर पुत्र सेनवक्स मुसलमान उम्र 45 साल निवासी ओरछा गेट के बाहर बिजली घर के पास थाना कोतवाली जिला झांसी उत्तर प्रदेश का होना बताया।

सूचना के तत्काल बाद मौके पर पशु चिकित्सक को बुलाया गया था। उनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर मवेशियों के अवशेषों की पुष्टि भैंस और पाड़ों के रूप में हुई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!