शिवपुरी कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनसुनवाई में आज एक अलग ही नजारा देखने को मिला यहां एक युवक अपनी दिव्यांग पत्नी को गोद में उठाकर शिवपुरी कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचा। लेकिन समय समाप्त हो जाने के कारण दिव्यांग पत्नी और पति कलेक्टर को अपनी फरियाद नहीं सुना सके। इससे परेशान होकर युवक भड़क गया और उसने मौके पर ही अपनी भड़ास निकालते हुए कर्मचारियों को खारी खोटी सुना दी।
जानकारी के अनुसार गरीबदास प्रजापति ग्राम दुमगना तहसील करैरा जिला शिवपुरी मंगलवार को अपनी दिव्यांग पत्नी रामवती प्रजापति को गोद में उठाकर शिवपुरी कलेक्टर की जन सुनवाई में
दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन राशि दिलाए जाने की मांग करने पहुंचा था। लेकिन व्हील चेयर नहीं होने से वह कलेक्ट्रेट परिसर में काफी समय तक परेशान होता रहा फिर अंत में पत्नी को गोद में उठाकर कलेक्टर की जनसुनवाई में जा पहुंचा लेकिन तब तक जनसुनवाई का समय खत्म हो गया। इतनी परेशानी उठाने के बाद भी गरीबदास और उसकी दिव्यांग पत्नी रामवती प्रजापति अपनी फरियाद कलेक्टर तक नहीं पहुंचा सके। इससे परेशान गरीबदास भड़क गया और उसने मौके पर ही कर्मचारियों को खरी खोटी सुना दी। वहीं दिव्यांग महिला ने बताया कि वह पिछले 2 साल से दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन राशि के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। आज कलेक्टर की जनसुनवाई में भी उन्हें निराशा हाथ लगी।

दिव्यांग पत्नी को गोद में उठाकर कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचा युवक, सुनवाई नहीं होने पर भड़का सुनाई खरी खोटी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- महिलाओं को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का बयान वायरल, बोले कई महिलाओं को पटाने भेजते हैं / Shivpuri Newsमहिलाओं को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का बयान वायरल, बोले कई महिलाओं को पटाने भेजते हैं / Shivpuri News

- चार महीने से कब्जे में था 12 फीट चौड़ा आम रास्ता, तहसीलदार ने JCB चलाकर खुलवाया / Shivpuri News
- 90 हजार लिए, 11 क्विंटल सरिया दिया; बाकी मांगने पर धमकी का आरोप / Shivpuri News
- चुनावी रंजिश में मकान तुड़वाने की साजिश का आरोप, SP से लगाई निष्पक्ष जांच की गुहार / Shivpuri News
- पानी लेने गई बेटियों पर करंट दौड़ाने का आरोप, इलाज का खर्च भी नहीं देने की शिकायत / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment