Press "Enter" to skip to content

चाचा और चचेरे भाईयों की पिटाई से आहत युवक ने खाकर की सुसाइड की कोशिश, जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पिछोर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पिछोर कस्बे के वार्ड क्रमांक 15 में चाचा और चचेरे भाइयों की पिटाई से आहत होकर एक युवक ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि जमीन को लेकर हुए विवाद में चाचा और चचेरे भाइयों ने युवक की बेरहमी से मारपीट कर दी जिससे आहत होकर युवक ने सल्फास की गोलियां खाकर जान देने की कोशिश की। सल्फास की गोलियां खाने के बाद युवक की तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उसे इलाज के लिए पहले पिछोर उसके बाद जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया। जहां युवक का उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार बेबी जाटव निवासी करेरा ने बताया कि उसके भाई सुनील जाटव निवासी पिछोर वार्ड नंबर 15 का चाचा नारायण जाटव से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था इसी विवाद को लेकर चाचा नारायण और उसके लड़कों ने सुनील जाटव की मारपीट कर दी इससे आहत होकर सुनील ने सल्फास की गोलियां खा ली। तबीयत बिगड़ने पर सुनील को जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया। वहीं घटना की रिपोर्ट पिछोर थाने में दर्ज कराई गई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!