शिवपुरी: जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के सिकंदरा आरटीओ वैरियल के पास सेठ जी ढाबा के सामने एक बस पीछे से ट्रक से टकरा गई। इस घटना में 10 से 12 सवारी घायल हुई हैं। जिनमें से करीब 6 लोगों को गंभीर चोंटे आई है।
दिनारा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एम्बुलेंस की मदद से करीब 8 घायलों को झांसी के अस्पताल में भर्ती कराया है शेष मामूली घायलों का उपचार दिनारा के अस्पताल में कराया गया है। बताया गया है कि दुर्घटना के बाद बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया। हादसे की वजह ड्राइवर को नींद का झोखा आना बताया गया है।
आज यानी सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे झांसी से पिछोर जा रही बेतवा बस सर्विस की बस (UP93E6453) के सिकंदरा आरटीओ वैरियल के पास सेठ जी ढाबा के सामने आगे चल रहे ट्रक में पीछे घुस गई। ट्रक से बस टकराने के बाद बस में चींख पुकार मच गई।
इस घटना में बस के आगे के हिस्से में बैठी सवारी गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना के बाद सभी सवारी बस में फस कर रह गई थी। गनीमत रही कि घटना के कुछ ही मिनटों में दिनारा पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिन्होंने क्रेन की मदद से बस को खिंचवाया फिर बाद में सभी सवारियों को बस से बाहर निकाल तत्काल झांसी के अस्ताल के लिए रेफर किया। साथ ही कुछ मामूली घायलों को दिनारा के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
बस में सवार सवारियों की मांने तो ड्राइवर को झांसी से निकलने के बाद से नींद आने लगी थी। इसके बाद वह बस चालते हुए सो गया। इसके चलते यह दुर्घटना घटित हो गई। इस घटना में अरुण रजक पुत्र भैया लाल रजक निवासी पिछोर, राजा भैया पुत्र केशव सिंह चौहान निवासी नया अमोला, रीता पत्नी श्याम सुंदर निवासी मथनपुरा झांसी, बीरानी लोधी पति बृजेश लोधी नया खेड़ा भौती, अशोक लोधी पुत्र लोधी निवासी ग्राम नाद पिछोर, अशोक लोधी पुत्र निर्भय लोधी निवासी ग्राम नाद पिछोर गंभीर घायलों के नाम सामने आये हैं। पुलिस में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ट्रक में पीछे से बस ने मारी टक्कर: 12 यात्री घायल, 6 गंभीर, झांसी कराया गया भर्ती, ड्राइवर को नींद की झपकी आने पर हादसा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- महिलाओं को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का बयान वायरल, बोले कई महिलाओं को पटाने भेजते हैं / Shivpuri Newsमहिलाओं को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का बयान वायरल, बोले कई महिलाओं को पटाने भेजते हैं / Shivpuri News

- चार महीने से कब्जे में था 12 फीट चौड़ा आम रास्ता, तहसीलदार ने JCB चलाकर खुलवाया / Shivpuri News
- 90 हजार लिए, 11 क्विंटल सरिया दिया; बाकी मांगने पर धमकी का आरोप / Shivpuri News
- चुनावी रंजिश में मकान तुड़वाने की साजिश का आरोप, SP से लगाई निष्पक्ष जांच की गुहार / Shivpuri News
- पानी लेने गई बेटियों पर करंट दौड़ाने का आरोप, इलाज का खर्च भी नहीं देने की शिकायत / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment