शिवपुरी: जिले के सतनबाड़ा क्षेत्र के एनटीपीसी कॉलेज के कैंपस में तेंदुए के दो बच्चों को देर रात घूमते हुए देखा गया। इनकी चहलकदमी का वीडियो भी सोमवार को सामने आया है। मां यानी मादा तेंदुए के आस-पास होने की संभावना से कैंपस में डर का माहौल है। यह देश का पहला एनटीपीसी इंजीनियरिग कॉलेज है, जो शिवपुरी जिले में है। यहां देशभर के बच्चे डिग्री लेने आते हैं।
एनटीपीसी इंजीनिरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के पास बने सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के पास दो तेंदुए के बच्चों को बीती रात देखा गया। प्लांट के पास चहल-कदमी कर रहे बच्चों को परिसर में मौजूद लोगों ने वीडियो बनाया। सुरक्षा की दृष्टि से यहां पर चारों ओर से बाउंड्रीवाल खड़ी है, बावजूद तेंदुए की भीतर आमद हुई है।
एनटीपीसी इंजीनिरिंग कॉलेज के डाॅयरेक्टर राकेश सिंघई का कहना है कि उन्हें कॉलेज कैंपस में तेंदुए के बच्चे देखे जाने की खबर मिली है। एक वीडियो भी सामने आया है। सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के पानी की निकासी बाउंड्री के नीचे से होती है, संभवत: बच्चे वहीं से कैंपस में घुसे होंगे। हमने सूचना फाॅरेस्ट विभाग को दे दी है।

एनटीपीसी कॉलेज कैंपस में दिखे तेंदुए के बच्चे: चहल-कदमी करते नजर आए, मादा तेंदुए के आसपास होने से परिसर में डर का माहौल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- महिलाओं को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का बयान वायरल, बोले कई महिलाओं को पटाने भेजते हैं / Shivpuri Newsमहिलाओं को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का बयान वायरल, बोले कई महिलाओं को पटाने भेजते हैं / Shivpuri News

- चार महीने से कब्जे में था 12 फीट चौड़ा आम रास्ता, तहसीलदार ने JCB चलाकर खुलवाया / Shivpuri News
- 90 हजार लिए, 11 क्विंटल सरिया दिया; बाकी मांगने पर धमकी का आरोप / Shivpuri News
- चुनावी रंजिश में मकान तुड़वाने की साजिश का आरोप, SP से लगाई निष्पक्ष जांच की गुहार / Shivpuri News
- पानी लेने गई बेटियों पर करंट दौड़ाने का आरोप, इलाज का खर्च भी नहीं देने की शिकायत / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment