कमिश्नर से लेकर मुख्यमंत्री तक शिकायत के बाद भी मामले में लीपापोती
पोहरी। पोहरी तहसील में 16 जून 23 को मुर्दे के नाम तहसीलदार अजय परसेडिया ने नामांतरण कर दिया। जिसमें महेंद्र एवं अरूण जैन ने प्रभारी तहसीलदार अजय परसेडिया पर सांठगांठ के आरोप लगाए हैं। पोहरी प्रभारी तहसीलदार अजय परसेडिया ने पोहरी के पटवारी हल्का कृष्णगंज के सर्वे क्रमांक 244/ 2 , 243/2 रकवा 0.10 , 0.261 हे. पर प्रकरण क्रमांक 495 /अ -6/2023-24 आदेश दिनांक 16.06.2023 में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नामान्तरण का आदेश पारित कर दिया था उक्त प्रकरण में एसडीएम शिवदयाल धाकड़ ने अपील आदेश में तहसीलदार अजय परसेडिया को दोषी बताया है। लेकिन दोषी तहसीलदार पर कोई कार्यवाही नही की गई है। अब एक साल बाद पटवारी अनुराग शर्मा पर निलंबन की कार्यवाही की गई है लगता है वरिष्ठ अधिकारियों ने तहसीलदार अजय परसेडिया को अभयदान दिया है।
बता दें कि पोहरी निवासी मांगीलाल जैन पुत्र स्व चिन्टूलाल जैन निवासी कृष्णगंज पोहरी ने 18 अप्रेल 1991 को राजेश कुमार, अशोक कुमार, मनोजकुमार पुत्रगण श्यामलाल निवासी ग्वालीपुरा को पटवारी हल्का कृष्णगंज के सर्वे क्रमांक 244/2, रकवा 0.10 हेक्टेयर, 243/2 रकवा 0.261 हेक्टेयर की रजिस्ट्री कराई थी। जिसमें जमीन के बंटवारे के चलते मामला न्यायालय में चला गया और वर्ष 2005 में न्यायालय ने बंटवारा होने तक के लिए रजिस्ट्री को शून्य घोषित कर दिया। लंबे समय से मामला न्यायालय में चल रहा है। इसके बाबजूद 16 जून 2023 को पोहरी तहसीलदार ने उक्त रजिस्ट्री का नामांतरण क्रेताओं के नाम से कर दिया गया है।
शासन स्तर के पत्रों का भी नही हुआ असर
फर्जी नामान्तरण के मामले में महेंद्र जैन व अरुण जैन ने मामले की शिकायत कलेक्टर सहित मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव मध्यप्रदेश शासन, राजस्व मंत्री मध्यप्रदेश शासन, प्रमुख सचिव मध्यप्रदेश शासन, प्रभारी मंत्री शिवपुरी, राजस्व आयुक्त ग्वालियर संभाग को दर्ज कराई है। मामले को संज्ञान में लेते हुए समस्त विभागों की ओर से नियमानुसार जांच कर कार्यवाही के लिए पत्र जारी किए जा चुके है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही की गई है।
इनका कहना है
फर्जी नामांतरण मामले में कमिश्नर सर के यहां प्रतिवेदन भेज दिया है प्रकरण में वही कार्यवाही करेंगे
रविंद्र कुमार चौधरी, कलेक्टर

फर्जी नामांतरण मामले मे पटवारी पर गिरी गाज, बरिष्ठ अधिकारियों ने तहसीलदार को दिया अभयदान / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाबालिगों के हाथ में बाइक बनी मौत का कारण, यातायात पुलिस ने अभिभावकों को बुलाकर दिलाई शपथ अभिभावकों को बुलाकर दिलाई शपथ / Shivpuri News
- हत्या केस में राजीनामे का दबाव बनाने का आरोप, पीड़ित परिवार ने एसपी से मांगी सुरक्षा / Shivpuri Newsहत्या केस में राजीनामे का दबाव बनाने का आरोप, पीड़ित परिवार ने एसपी से मांगी सुरक्षा / Shivpuri News

- पटोर तोड़कर मारपीट और पथराव का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
- मानसिक रूप से अस्वस्थ पत्नी लापता, पति ने एसपी से लगाई तलाश की गुहार / Shivpuri News
- फार्म हाउस पर हमला कर मारपीट और मंगलसूत्र लूटने का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment