Press "Enter" to skip to content

रन्नौद कस्बे में कलयुगी पुत्र ने पिता पर किया पत्थर से हमला, घायल जिला अस्पताल में भर्ती / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के रन्नोद कस्बे में शराब के नशे में चूर एक कलयुगी पुत्र ने पिता पर पत्थर से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल पिता को इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है। वहीं पीड़ित तुलाराम जाटव की रिपोर्ट पर पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पीड़ित तुलाराम जाटव के नाती रंजीत जाटव ने बताया कि उसके चाचा शराब पीने के आदी हैं। अक्सर शराब पीकर घर में लड़ाई झगड़ा करने पर उतारू हो जाते हैं। बीती रात भी उसके चाचा शराब पीकर आए और बिना किसी वजह के उसके दादा के साथ गाली गलौज कर पत्थर से हमला कर घायल कर दिया। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!