शिवपुरी: शासकीय मेडिकल कॉलेज शिवपुरी में शुक्रवार की शाम युवक अपने साथियों के साथ तलवार लेकर आया और फॉर्मेसी का गेट तोड़ दिया। कुर्सी-टेबल व बाइकों की तोड़फोड़ कर दी। रोकने पर सिक्योरिटी गार्ड सहित तीन की मारपीट कर दी। सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने हमलावर युवक सहित उसके साथियों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया हे।
फरियादी सिक्योरिटी गार्ड दीपक रजक (28) पुत्र बारेलाल रजक निवासी वर्मा कॉलोनी शिवपुरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 14 जून 2024 की शाम करीब 04.30 बजे मैं मेडिकल कॉलेज में ड्यूटी पर था। संग में आशुतोष उपाध्याय व बृजेश कुशवाह भी थे। थोड़ी देर पहले मेरा शिवा तोमर से वाहन पार्किंग को लेकर मुंहवाद हुआ था। कुछ देर बाद शिवा उर्फ शिवम तोमर, जीतू शर्मा के साथ तलवार लेकर आया और मेडिकल कॉलेज कैंम्पस में फार्मेसी के गेट का कांच, कुर्सी, टेबल व बाइकों की तोड़ फोड़ करने लगे।
मैंने रोकने का प्रिया किया तो दोनों ने मेरी मारपीट कर दी। हमले में बायं माथे, दाहिने हाथ के पंजे व दाहिने पैर के घुटने के नीचे मूंदी चोटें आईं हैं।
जब बचाने बृजेश कुशवाह व आशुतोष उपाध्याय आए तो शिवा उर्फ शिवम तोमर व जीतू शर्मा ने उन दोनों की भी मारपीट कर दी। फिर इनके तीन अन्य साथी भी आ आए और उन्होंने भी हम लोगों की डंडे से मारपीट की। हमले में आशुतोष उपाध्याय के दाहिने हाथ की कोहनी में चोट लगने से खून बहने लगा व पीठ में मूंदी चोटें आईं हैं। बृजेश कुशवाह के दोनों हाथों की कोहनी मे मूंदी चोटें आईं। जाते-जाते धमकी दे रहे थे कि कि आइंदा हमसे बोले तो जान से खत्म कर देंगे।

मेडिकल कॉलेज में गुंडागर्दी: तलवार लेकर आए युवक ने फार्मेसी का गेट तोड़ा, गार्ड सहित 3 को पीटा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सेंट लुईस पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- सेवा का कीर्तिमान: शिवपुरी का मेडिकल कैंप बना देश का सबसे बड़ा निःशुल्क शिविर / Shivpuri News
- शिवपुरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, रोहित को कोतवाली, कृपाल को बदरवास, रवि चौहान को पोहरी की कमान / Shivpuri News<br>
- शमी उल्लाह कुर्रेशी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के खोड़ ब्लॉक अध्यक्ष / Shivpuri News
- लुकवासा के छात्र सत्यम व्यास ने 8वीं में लहराया परचम, 81.33% अंक से A ग्रेड हासिल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment